
रायपुर में रविवार को राम नवमी के मौके पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं राम मंदिर में राम नवमी के लिए भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। दुकानें खुली रहने पर सीज करने समेत कार्रवाई की जाएगी।
रामलला के जन्मोत्सव को लेकर मठ-मंदिरों में विशेष तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूधाधारी मठ में 440 किलो और जैतूसाव मठ में 1100 किलो मालपुआ का भोग तैयार किया जा रहा है। दूधाधारी मठ के राजेश्री महंत बताते हैं कि बालाजी स्वामी और राघवेंद्र सरकार को मालपुआ अतिप्रय है। उन्हें भोग अर्पित करने के अगले दिन मालपुआ बांटा जाएगा। वही दोनों ही मठों में भगवान का स्वर्ण शृंगार किया जाएगा।
कल रामनवमी पर मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी:जैतूसाव-मठ में लगेगा 1100 किलो मालपुआ का भोग,राम मंदिर में होगी भव्य आतिशबाजी
रायपुर15 मिनट पहलेnull

रायपुर में रविवार को राम नवमी के मौके पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं राम मंदिर में राम नवमी के लिए भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। दुकानें खुली रहने पर सीज करने समेत कार्रवाई की जाएगी।null
रामलला के जन्मोत्सव को लेकर मठ-मंदिरों में विशेष तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दूधाधारी मठ में 440 किलो और जैतूसाव मठ में 1100 किलो मालपुआ का भोग तैयार किया जा रहा है। दूधाधारी मठ के राजेश्री महंत बताते हैं कि बालाजी स्वामी और राघवेंद्र सरकार को मालपुआ अतिप्रय है। उन्हें भोग अर्पित करने के अगले दिन मालपुआ बांटा जाएगा। वही दोनों ही मठों में भगवान का स्वर्ण शृंगार किया जाएगा।

दूधाधारी मठ प्रसाद तैयार करते ।
सालों से बनते आ रहा मालपूआ
पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित जैतुसाव मठ 200 साल पुरान है। यहां अंग्रेजों के समय से माल पुए बनते आ रहे हैं। इस बार भी 1100 किलो मालपुए तैयार किए जा रहे हैं। लकड़ी के चूल्हे पर इसे धीमी आंच पर बनाया जाता है। मालपुआ बनाने के लिए गेहूं आटे में काली मिर्च ,सौफ, शक्कर इत्यादि के मिश्रण के घोल को घी में बनाया जाता है।
इसके बाद एक बड़े से कमरे में सूखी घास पर मालपुए को सुखाया जाता है, ताकि एक्स्ट्रा घी बाहर निकल जाए। इसके बाद इसे सुरक्षित सीता रसोई नाम की एक रसोई में रखा जाता है।
राम मंदिर में भव्य आतिशबाजी
VIP रोड़ स्थित श्री राम मंदिर में कल 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा उसके बाद भगवान राम का रुद्राभिषेक और सवा मन भोग भी लगाया जाएगा। दोपहर 1 बजे भंडारा और वहीं शाम 7 बजे महाआरती के बाद 7.30 बजे भव्य आतिशबाजी की जाएगी ।
शहर में निकलेगी शोभायात्रा
जीरामनवमी के मौके पर वीआईपी रोड़ स्थित राम मंदिर के अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्ले से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। राम मंदिर के साथ कई जगह हनुमान मंदिर में भी भंडारे का आयोजन किया गया है।
रामनवमी आठ महायोगों में
ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे बताते हैं कि भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ। इसीलिए दोपहर के समय जन्मोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को रवि पुष्य योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, मालवी योग, सुलक्ष्मी योग, बुधादित्य योग, सुकर्मा योग और श्रीवत्स योग का महायोग है।



