आज का तुला राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आज किसी भविष्य संबंधी योजना पर विचार होगा। महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद दिन रहेगा। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह संपर्क आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं।
नेगेटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। जिसकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न भी आ सकता है। अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। सेविंग भी कुछ कम रहेगी। परंतु यह समय शांति से व्यतीत करने का ही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में ग्रोथ लाने के लिए आपके द्वारा किए गए नए प्रयोग फायदेमंद साबित होंगे। इस समय पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है, तो कुछ समय के लिए उसे स्थगित रखें। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह का जोखिम ना लें।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान खुशी देगा। अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका भी मिलेगा।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही की वजह से पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3



