अन्य खबरें

Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 26 अक्टूबर का विस्तृत राशिफल

Aaj ka Rashifal 26 October 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र कन्या राशि में। सूर्य और मंगल तुला राशि में। बुध और चंद्रमा वृश्चिक राशि में। दोपहर तक चंद्रमा धनु राशि के हो जाएंगे। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय आ जाएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- थोड़ा बचकर पार करें। किसी भी तरीके का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान सही बना रहेगा और व्यापार भी आपका ठीक-ठाक चलेगा, लेकिन फिलहाल एक-दो दिन के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को रोक दें और कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा रहेगा। शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रुओं का समन होगा। जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा गृह कलह के संकेत होंगे। इससे बचकर पार करें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। लोग कंधा से कंधा से मिलाकर चलेंगे और आपका उत्थान होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। व्यावसायिक स्थिति खासकर अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी हो गई है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम, क्योंकि सर दर्द, नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार खासकर ज्यादा अच्छा और राजनितिक लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button