ज्योतिषी

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में। कर्क राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धनार्जन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते हैं।

कर्क राशि- स्वास्थ्य से थोड़ी उदासीनता रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- सांयकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- थोड़ा सा बचकर पार करना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- विरोधियों पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button