ज्योतिषी

Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 23 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 January 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में। दोपहर तक चंद्रमा मीन राशि के हो जाएंगे और शनि से संयोग करेंगे।

मेष राशि- घबराहट, बेचैनी, सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। सुदूर यात्रा कर सकते हैं, लेकिन मन परेशान रहेगा। भयग्रस्त रहेगा। समाचार अच्छा नहीं मिलेगा, लेकिन खराब भी नहीं होगा। प्रेम, संतान को लेकर भी मन में थोड़ा दुविधा रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। शुभ संकेत हैं- व्यापारिक मामले से, सरकारी मामले से। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- भाग्य साथ नहीं देगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी में उत्थान करेंगे स्ट्रगल के साथ। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी। शुभ संकेत। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदीरी में अड़ेंगे लगेंगे। गृह कलह के संकेत हैं। मां का स्वास्थ्य और स्वयं का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन अभी निवेश मत करिएगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- तबीयत खराब हो सकती है। थोड़ा सा रक्तचाप पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें और नीली वस्तु का दान करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button