अन्य खबरें

Aaj Ka Rashifal 2 November 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj ka Rashifal 2 November 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र कन्या राशि में। सूर्य तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में। सांयकाल तक चंद्रमा मीन राशि के हो जाएंगे और वहां शनि पहले से विद्यमान हैं।

मेष राशि- परिस्थितियां थोड़ी मध्यम रहेंगी। डिस्टर्बेंस बना रहेगा- स्वास्थ्य को लेकर के, मानसिक स्थिति को लेकर के। लेकिन प्रेम, संतान सही रहेगा। कुल मिलाकर के बैलेंस बना रहेगा, लेकिन बहुत मजेदार समय नहीं है। व्यापार इत्यादि सही है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार और आय बहुत साथ नहीं देगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- व्यापारिक कोई रिस्क मत लीजिए। मान-प्रतिष्ठा को बचाए रखिए। आय बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। प्रेम, संतान अच्छा है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य अभी भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। किसी पर भरोसा करके कोई कार्य अभी नहीं कर सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोई रिस्क मत लीजिए। स्वास्थ्य- स्वंय का स्वास्थ्य, जीवनसाथी का स्वास्थ्य। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- नौकरी, चाकरी की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। गृह कलह से निकलकर के थोड़ा मानसिक स्थिति को खराब कर रहे हैं। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- रुपये, पैसे किसी को न दें। जुबान पर काबू रखें। व्यापार मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। व्यापार, स्वास्थ्य, प्रेम सबकुछ अभी मध्यम गति से ही चलेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि- मन, तन दोनों ही प्रभावित दिख रहा है। नकारात्मक चीजें बनी हुई हैं। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अवसादग्रस्त चीजें रहेंगी अभी। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button