व्यापार

आज Schneider और BEML समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्‍नल

नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजार बीते बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ बंद हुए थे। भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने से बढ़े उत्साह के बीच ऐसा हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 487 अंक चढ़ गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी में 167 अंक की तेजी आई थी। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 487.20 अंक यानी 0.60 फीसदी उछलकर 82,344.68 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 646.49 अंक की तेजी के साथ 82,503.97 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 167.35 अंक यानी 0.66 फीसदी बढ़कर 25,342.75 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयर में दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद करीब नौ फीसदी का उछाल आया था। इसके अलावा इटर्नल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में भी तेजी आई थी। दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स के शेयर में चार फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा मारुति सुजुकी, सन फार्मा, इन्फोसिस और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे थे।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Tejas Networks, Data Patterns (India), Hindustan Copper, Olectra Greentech, Schneider, BEML और Syrma SGS Technology शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Radico Khaitan, Home First Finance Company India, Tata Consumer, Asian Paints, Vishal Mega Mart, Aegis Vopak Terminal और Berger Paints के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button