आज Axis Bank और JSW Steel समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में बीते मंगलवार को तेजी आई थी। भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा से सकारात्मक रुख के बीच बैंक और मेटल शेयरों में भारी लिवाली से ऐसा हुआ था। विदेशी बाजारों में मजबूत रुख ने भी कारोबारी धारणा को बल दिया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा था। वहीं, एनएसई निफ्टी में 127 अंक की मजबूती आई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 319.78 अंक यानी 0.39 फीसदी चढ़कर 81,857.48 पर बंद हुआ था। कारोबार दौरान यह ऊंचे में 82,084.92 अंक तक गया था। नीचे में यह 81,088.59 अंक तक आया था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 126.75 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 25,175.40 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे अधिक फायदे में रही थीं। इसके उलट नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, इटर्नल और आईटीसी शामिल थीं।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Adani Enterprises, Axis Bank, JSW Steel, Adani Ports और Grasim शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने M&M, Asian Paints, Kotak Mahindra Bank, Max Health और Maruti Suzuki India Ltd.के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।



