मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन आज, स्थानीय कलाकारों की सुरीली आवाज से सजेगा मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाट में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद आज भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहने वाली है। वहीं स्थानीय कलाकार स्वप्नील जयसवाल,अलका चंद्राकर और वैशाली रायकर की शानदार प्रस्तुति से मंच सजेगा।
वहीं महोत्सव में प्रदेशभर से पर्यटक और दर्शक पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित इस आयोजन का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग मैनपाट पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय व्यंजनों और हस्तशिल्प प्रदर्शनी जैसे कई खास आकर्षण शामिल होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन भी रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दर्शकों को यादगार अनुभव मिलने की उम्मीद है।



