संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, SIR पर फिर हंगामे के आसार

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। आज संसद सत्रा का तीसरा दिन है। पहला और दूसरा दिन हंगामे के बीच बीता। पहले दिन विपक्ष ने SIR को लेकर मोर्चा खोला था, तो दूसरे दिन संचार साथी एप को लेकर सरकार पर हमला बोल दिया। नतीजतन लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी थी। आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। पढ़ें शीत सत्र से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
बहस के लिए तैयार है सरकार: बीजेपी
सरकार विपक्ष के हंगामे का करारा जवाब देने के लिए तैयार है। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा के अनुसार, “सरकार पूरी तरह तैयार है। सरकार ने वंदे भारत और चुनाव सुधार पर बहस करने की घोषणा की है। यह पहले से निर्धारित था। ऐसे में विपक्ष ने बिना किसी वजह के दो दिन बर्बाद कर दिए और सदन की कार्यवाही बाधित कर दी।”
SIR हमारी प्राथमिकता: कांग्रेस
संसद सत्र का तीसरा दिन शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, “देश में बहुत सारे राष्ट्रीय हित के मुद्दे हैं और हम उन सभी पर बहस करने के लिए तैयार हैं। सरकार जिस मुद्दे पर चाहे, उसपर चर्चा शुरू कर सकती है, लेकिन SIR सबसे पहली प्राथमिकता होगा।”



