ज्योतिषी

आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. बृहस्पति देव की पूजा करें. पीली दाल या बेसन का दान करें. 11 बार मंत्र जप करें ॐ बृं बृहस्पतये नमः.आज विनायक चतुर्थी भी है, भगवान गणेश की पूजा करना फलदायी होगा .

आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

आज का पंचांग 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार

तिथि: माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:41 AM
सूर्यास्त: 05:22 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र दोपहर 01:41 PM तक, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद
योग: वरीयान योग शाम 05:25 PM तक, उसके बाद परिघ
करण: वणिज दोपहर 05 :30 PM तक उपरांत भद्रा

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

सूर्य: मकर राशि
चंद्रमा: कुंभ राशि
मंगल: मकर राशि
बुध: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
शुक्र: मकर राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

(नोट: मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति बनी हुई है, तथा चंद्रमा और राहु की युति कुंभ राशि में बनी रहेगी)

दिन का चौघड़िया (पटना)

शुभ (उत्तम): 06:41 AM से 08:01 AM
रोग (अशुभ): 08:01 AM से 09:21 AM
उद्वेग (अशुभ): 09:21 AM से 10:41 AM
चर (सामान्य): 10:41 AM से 12:01 PM
लाभ (उन्नति): 12:01 PM से 01:21 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 01:21 PM से 02:42 PM
काल (हानि): 02:42 PM से 04:02 PM
शुभ (उत्तम): 04:02 PM से 05:22 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:23 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:49 PM से 02:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:02 AM से 05:51 AM

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01:21 PM से 02:42 PM
गुलिक काल: सुबह 09:21 AM से 10:41 AM
यमगण्ड: सुबह 06:41 AM से 08:01 AM
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या जीरा खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: माघ गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन. गुप्त नवरात्रि के अनुसार माँ भुवनेश्वरी की पूजा का विधान है. आज विनायक चतुर्थी व्रत भी है .
सरल उपाय: गुरुवार का दिन होने के कारण भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें. ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करें. माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और पीले फल या मिठाई का दान करना शुभ रहेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button