आज चेन्नई को दिल्ली के खिलाफ किस्मत पलटने की उम्मीद

चेन्नई। पांच बार की विजेता और इस समय लडख़ड़ा रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक का सफर काफी कड़वा रहा है। लगातार तीन हार झेलने के बाद, घरेलू मैदान पर खेल रही यह पसंदीदा टीम शनिवार रात एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक अहम आईपीएल मुकाबले में आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स का सामना करते हुए अपनी किस्मत पलटने की उम्मीद करेगी। टीम के प्रदर्शन से यह साफ जाहिर होता है कि उसे अपने दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की कमी कितनी खल रही है। धोनी ङ्क्षपडली की मांसपेशियों में ङ्क्षखचाव से उबर रहे थे, जिसके चलते वे शुरुआती दो हफ्तों तक मैदान से बाहर रहै। अच्छी खबर यह है कि वे ते•ाी से ठीक हो रहे हैं और अगले मुकाबले में उनकी वापसी की पूरी संभावना है।
चोट से उबर चुके डेवाल्ड ब्रेविस की संभावित वापसी इस अहम मुकाबले में टीम के मध्यक्रम को मजबूती देगी। इस मैच में जीत ‘येलो ब्रिगेड’ की किस्मत को फिर से चमका सकती है।



