खेल
आज अफगानिस्तान-इंग्लैंड को जीत की तलाश, इस स्टेडियम में मैच

गद्दाफी – चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मैच अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 26 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भिडऩे के लिए तैयार हैं। हालांकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच गंवा चुकी हैं। पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का खाता खोला था।
ऐसे में दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में उतरेंगी। पिछली बार आईसीसी वनडे इवेंट में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला विश्व कप 2023 में खेला गया था। तब अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था। अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच अब तक तीन वनडे मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि अफगानिस्तान ने एक मैच जीता है।



