मध्यप्रदेश

जन्मदिन पर छींद धाम दर्शन करने गए तीन युवकों को  बोलेरो ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

रायसेन।  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र के सागर भोपाल स्टेट हाइवे सिरसौदा मोड़ पर रविवार शाम 4 बजे तेज रफ्तार से दौड़ रही बोलेरो जीप के ड्राइवर द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन चचेरे भाई जो कि दादाजी हनुमान छींद दरबार बरेली में दर्शन कर लौट रहे थे तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। देवनगर पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना इतनी भयानक थी कि तीनों चचेरे भाई करीब10 फ़ीट दूर जा गिरे।

इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में श्रवण मीणा की मौके पर ही मौत हो गई थी। अन्य दो युवक चचेरे भाई अनिकेत मीणा,रोहित मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह तीनों मृतक युवक नकतरा निवासी थे।पुलिस ने बताया कि यह तीनों युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर छींद दरबार बरेली से लौट रहे थे। इस बीच तेज गति से दौड़ रही बोलेरो जीप चालक द्वारा सिरसौदा मोड़ पर जोरदार बाइक को टक्कर मार दी।

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया था। सोमवार को नकतरा में मीणा समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम रायसेन मुकेश सिंह समझाइश देने मौके पर पहुंच गए। इधर देवनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र दायमा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button