छत्तीसगढ़

तीन साल की आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में आरोपी

 धरसीवा. कपसदा स्थित एक फैक्ट्री में आदिवासी श्रमिकों का भरपूर शोषण और तीन साल की मासूम आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता का डॉक्टरी मुलायजा कराया जा रहा है.

कांग्रेस ने लगाया श्रमिकों का शोषण करने का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस नेता ठेकेदार के अधीन काम करने वाले आदिवासी श्रमिकों के बीच जाकर देखा तो और भी चौंकाने वाला मामले सामने आया. कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा, यहां एमपी सीजी के अधिकांश आदिवासी श्रमिकों से बारह घंटे काम कराया जाता है. महिलाओं को बारह घंटे के 370 रुपए और पुरुष वर्ग को 450 रुपए दिए जाते हैं. श्रमिक कालोनी भी हाईटेंशन टावर के नीचे खेत में बनाई गई है. इससे हमेशा खतरा बना रहता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button