मध्यप्रदेश

दो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थानांतर्गत ग्राम सडवा अंतर्गत चरखया तिराहे पर दो मोटर बाइक आमने – सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों मोटर बाइक पर सवारी में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। शेष दो घायलों को बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। चचेरे भाई गोविंद से प्राप्त जानकारी अनुसार- ग्राम धनगुवा निवासी पवन अहिरवार/पिता कमला अहिरवार उम्र 24 वर्ष ग्राम में ही क्योस्क बैंक संचालित करते हैं। 

जब वह दोपहर अपने 27 वर्षीय अविवाहित चाचा ऊदल अहिरवार/पिता खडियां अहिरवार के साथ बड़ा मलहरा स्टेट बैंक से कैश निकाल कर वापस गांव जा रहे थे। तभी ग्राम सडवा के चरखया तिराहे पर प्राप्त जानकारी अनुसार दमोह से आ रही एक मोटरबाइक से अन्य ट्रक से क्रॉसिंग के दौरान आमने – सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। 

घायलों में एक दमोह निवासी व एक धनगुवा निवासी राजेंद्र अहिरवार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से सभी को उठाकर बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जिनका रात्री हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। सुबह सभी शवों का पोस्टमार्टम कर पूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button