छत्तीसगढ़

जहरीले महुआ शराब पीने से तीन लोगों की मौत

कोरबा. जिले में जहरीले कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत 3 लोगों की मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेर की है.

फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटना स्थल पहुंची है. घटना स्थल से गिलास, पन्नी में भरी शराब, मछली सब्जी और भोजन जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है. ग्रामीणों ने अनुसार तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से हुई है. मृतकों में मालती बाई (50), राम सिंह (60), बेदराम (49) शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मृतक बेदराम के निवास में शराब का सेवन रहे थे और घर में भी चखना और कच्ची महुआ शराब मृत पड़े शवों के पास पड़ा था. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतकों की मृत्यु जहरीले कच्ची महुआ शराब पीने से हुई है. इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत जहरीले शराब पीने या विषाक्त भोजन (फूड पॉयजनिंग) से हुई यह कहना अभी ठीक नहीं होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button