मनोरंजन

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से आहत हुए तीनों खान, सलमान ने रद्द किया इवेंट तो शाहरुख और आमिर का छलनी हुआ सीना

गुरुवार को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाले 230 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ट्विन जेट था, जिसमें 12 क्रू मेंबर सवार थे। जब यह दुखद घटना घटी, तो कई मशहूर हस्तियां पीड़ितों के सपोर्ट में सामने आईं और उन्होंने जान गंवाने वालों के प्रति दुख जताया। इस घटना के बाद सलमान खान ने गुरुवार को होने वाला एक इवेंट रद्द कर दिया। एक्टर को इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया जाना था। यह एक ब्रांड इवेंट था, जिसमें सलमान शामिल होने वाले थे। लेकिन आयोजकों ने एक्टर के साथ मिलकर दुखद विमान दुर्घटना के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इवेंट रद्द कर दिया।

आयोजकों ने घोषणा की कि इस घटना के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और कहा, ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं, दिन में पहले एक दुखद घटना घटी। यह सभी के लिए दुखद समय है। ISRL और सलमान खान इस कठिन समय में देश के साथ एकजुट हैं। हमने इस कार्यक्रम को पोस्टपोर्न करने का एक जिम्मेदार निर्णय लिया है क्योंकि यह जश्न मनाने का समय नहीं है। हम देश के साथ एकजुट हैं। मृतकों के परिवारों के साथ हमारी सभी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। मज़बूत रहो, भारत।’

शाहरुख खान का दिल दहला

यही नहीं, शाहरुख खान का भी हादसे को देश दिल दहल गया है। उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा, ‘अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है… मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं।’

बिफरे आमिर खान

आमिर खान भी मामले में चुप नहीं हैं और उन्होंने भी संवेदना जताने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके प्रोडक्शन हाउस से शेयर की गई पोस्ट में पीड़ितों और घायलों के परिवार के प्रति दुख प्रकट किया गया है।

आलिया भट्ट का कचोटा दिल

इस बीच कई सारे सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट किया है और जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना की है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यात्रियों, चालक दल और उनके परिवार के लिए अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘यह विनाशकारी है! मेरा दिल सभी यात्रियों और चालक दल के लिए दुखी है.. विमान में सवार सभी लोगों और उनके प्रियजनों के लिए संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’

अक्षय कुमार सन्न रह गए

अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं हैं।’ अक्षय के अलावा सोनू सूद, रितेश देशमुख, परिणीति चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

विमान का वीडियो दिल दहलाने वाला

घटना को कैद करने वाले एक वीडियो में विमान को कम ऊंचाई पर उड़ते हुए दिखाया गया है और ऐसा लगता है कि वह जमीन पर गिरने से पहले ऊंचाई से जूझ रहा था, फिर वो दोपहर 1:38 बजे एक विशाल आग के गोले में बदल गया। लंदन की लंबी यात्रा वाली विमान में भारी मात्रा में ईंधन भरा गया था। वीडियो में विमान का जला हुआ मलबा और दुर्घटनास्थल से उठता घना धुआं दिखाई दे रहा है। ये दिल दहलाने वाले क्लिप्स आग की तरह हर तरफ फैल गए हैं जिन्हें देखकर मन कचोट रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button