छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की 3 भालुओं ने खोल दी खोपड़ी…

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालुओं का आतंक जारी है. चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में आज सुबह फिर से मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों भालुओं ने मिलकर उसकी खोपड़ी तक खोल दी. ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

बता दें, कांकेर वन मंडल से लगातार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है. दो दिन पहले भी डोगरकट्टा गांव में भालू के हमले से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो चुके हैं. 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button