एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ मस्ती करती दिखीं तीन एयर होस्टेस, दिल छू लेने वाला

वीडियो में एयरपोर्ट पर तीन एयर होस्टेस एक प्यारे से छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसे पुचाकरते और दुलार करते दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बच्चे की मां के अनुसार, यह घटना तब घटी जब परिवार हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट में चढ़ने का इंतजार कर रहा था।
चाहें ट्रेन हो या फिर प्लेन, बच्चों के साथ सफर करना माता-पिता के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर छोटे बच्चों के साथ फ्लाइट में यात्रा करना तो माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती का काम होता है। फ्लाइट में सीमित जगह, अनजान लोगों की भीड़ और लंबे समय तक एक जगह बैठने की मजबूरी के कारण छोटे बच्चे काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में एक कपल के साथ हाल ही में एयरपोर्ट पर ऐसी घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया।
वीडियो में एयरपोर्ट पर तीन एयर होस्टेस एक प्यारे से छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसे पुचाकरते और दुलार करते दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बच्चे की मां के अनुसार, यह घटना तब घटी जब परिवार हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट में चढ़ने का इंतजार कर रहा था।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीली ड्रेस पहने तीन एयर होस्टेस एक छोटी बच्ची को गोद में उठाकर उसके साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। एयर होस्टेस बच्चे को गोद में लेकर उसके साथ बेहद खुश दिख रही हैं। वीडियो में टेक्स्ट ओवरले के माध्यम से मां ने उस क्षण के बारे में बताया जब उनके बच्चे को लेकर एक एयरहोस्टेस ने उनसे बात शुरू की। बोर्डिंग गेट पर एक एयर होस्टेस मुस्कुराते हुए हमारे पास आई और बोली- ये कितना प्यारा है, क्या मैं इसे थोड़ी देर के लिए गोद में ले सकती हूं? फिर वह उसे अपने सहकर्मियों के पास ले गई। कुछ मिनटों के लिए वह नीले रंग की वर्दी पहने तीन एंजल्स से घिर गया था।
आगे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, छोटा बच्चा एयर होस्टेस की गोद में आराम से बैठा है, जो मुस्कुराते हुए उससे बातचीत कर रही हैं, जबकि परिवार पास ही में बैठकर यह सब देख रहा था। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @khayarphy नाम के हैंडल से एक पोस्ट के साथ शेयर किया गया है। बता दें कि इस वीडियो को 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि कई हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, तो वहीं इस वीडियो पर यूजर्स तीनों एयर होस्टेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



