अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

गोल्ड समझकर नकली ज्वेलरी की चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

आरंग.  आरंग में गोल्ड समझकर नकली ज्वेलरी की चोरी करने वाले चोर गिरोह 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप में ताला तोड़कर गहनों की चोरी कर ली थी. हालांकि चोरी किये गए सभी गहने आर्टिफिशियल ज्वेलरी थे, जिसे चोरों ने असली सोना समझ कर चुराया था.

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हेमंत सोनी का आरंग के शासकीय बद्रीप्रसाद लोधी कालेज के गेट के सामने हेमंत ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी का दुकान है. बीते 01 जुलाई की रात करीब 02.30 बजे प्रार्थी को घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद उसने आरंग पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह  ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया, जिस पर एण्टी क्राईम और साईबर क्राइम की संयुक्त टीम ने आरोपी की पतासाजी कर आरोपियों को धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी मिलने पर सबसे पहले आरोपी सूर्या अनंसत उर्फ नंकु, पलारी, बलौदा बाजार निवासी को सबूतों के आधार पर पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में उसने अपने 2 अन्य साथी रवि कोसले उर्फ वीरू और प्रीतम डहरिया उर्फ पपली के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को भी खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही चोरों के कब्जे से लगभग 75,000/- रूपये कीमती चोरी किए गए 20 जोड़ी चांदी की बिछिया, तौल कांटा, बिल बुक और आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत आरोपियों की चोरी में इस्तेमाल की गई CD डीलक्स मोटर सायकल जप्त कर लिया गया. 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान: 

  1. सूर्या अनंत उर्फ नंकु, पिता रोहित अनंत, उम्र 21 साल, निवासी कैरदा मोड़ लवन, जिला बलौदाबाजार. हाल पता – ग्राम रसौटा पोस्ट व थाना पलारी जिला बलौदा बाजार.
  2. रवि कोशले उर्फ़ वीरू पिता नूर दास कोशले उम्र 26 साल निवासी ग्राम अकोलीकला पोस्ट, छटेरा थाना आरंग जिला रायपुर. हाल पता – काली नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर.
  3. प्रीतम डहरिया उर्फ़ पपली पिता खीरचंद डहरिया उम्र 18 साल निवासी ग्राम अमसेना पोस्ट थाना खरोरा रायपुर. हाल पता – सतनामी मोहल्ला जैतखाम के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर.
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button