स्वास्थ्य

बड़े काम का है ये पीले फूल वाला पौधा, Fatty Liver के मरीज आज से पीना शुरू कर दें इसकी चाय

 डेस्क: आयुर्वेद में ऐसे कई पौधे पाए गए हैं जो खतरनाक से खतरनाक बीमारियों के दुश्मन हैं। आज हम सिंहपर्णी  के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे Taraxacum officinale भी कहा जाता है।  यह पौधा जंगली घास की तरह दिखता है, लेकिन औषधीय गुणों का खजाना है। आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना गया है, खासकर लिवर और किडनी की समस्याओं में। चलिए जानते हैं इसके फायदे। 


सिंहपर्णी पौधे के फायदे

लिवर को करता है मजबूत: सिंहपर्णी का जूस या चाय लिवर को डिटॉक्स करता है। यह खराब और सड़े हुए लिवर सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। यह फैटी लिवर और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों में बेहद लाभकारी हैं।

किडनी हेल्थ में फायदेमंद: यह  पौधा नैचुरल डाइयूरेटिक (मूत्रवर्धक) है। यह शरीर से टॉक्सिन्स और अतिरिक्त पानी बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। 

पाचन शक्ति बढ़ाता है: यह पेट साफ रखने में मदद करता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करता है। इसमें भूख बढ़ाने वाले गुध भी होते हैं। 

 ब्लड शुगर कंट्रोल करता है: यह डायबिटीज़ रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है।

इम्युनिटी बूस्टर: इसमें विटामिन A, C, K, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह स्किन से टॉक्सिन्स हटाता है, जिससे पिंपल्स और एक्ने कम होते हैं। 

हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा: यह पौधा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।


इस पौधे को इस्तेमाल करने के तरीके

सिंहपर्णी चाय को रोजाना पीने से लिवर और किडनी डिटॉक्स होते हैं। इसकी  पत्तियों का जूस निकालकर पीने से भी फायदा होता है। इसके कैप्सूल/पाउडर आयुर्वेदिक स्टोर्स पर उपलब्ध होते हैं। 


ध्यान में रखें ये बात 

गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं या किसी गंभीर दवा पर रहने वाले लोग इसे डॉक्टर से पूछकर ही इस्तेमाल करें। ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द या डायरिया हो सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button