मनोरंजन

आरजे सिमरन ने मौत से पहले किया था ये आखिरी पोस्ट, सदमे में फैंस, लिखा- ‘सिर्फ एक लड़की…’

नई दिल्ली: लोकप्रिय आरजे सिमरन के निधन से उनके लाखों फैंस दुखी हैं, जो जानना चाहते हैं कि उन्होंने मौत को गले क्यों लगाया? वे जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखती थीं. वे फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रही थीं. पुलिस ने बताया कि रेडियो जॉकी का शव गुरुग्राम में उनके आवास में मिला. उनके इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख फॉलोअर्स हैं.

सिमरन सिंह की आयु 25 साल थी, जिन्हें फैंस आरजे सिमरन के नाम से जानते हैं. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल खंगालने पर पता चला कि उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को एक रील शेयर किया था. उन्होंने खूबसूरत रील के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘एक लड़की अपनी अनंत हंसी और गाउन के साथ, बीच पर है.’ लोग पोस्ट पर कमेंट करके दुख जता रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

फैंस पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा गलत कदम क्यों उठाया? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि आरजे का शव उनके गुरुग्राम सेक्टर 47 के अपार्टमेंट में पाया गया था. एक दोस्त के कहने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने आरजे सिमरन का शव परिवार को सौंप दिया गया है. उन्हें उनके फैंस ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से जानते थे.

आरजे सिमरन की आवाज और आकर्षण जम्मू-कश्मीर की भावना से मेल खाता था. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. जेकेएनसी के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, दिग्गज नेताओं फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला के साथ-साथ सुरिंद कुमार ने आरजे सिमरन के दुखद और असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है. डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने इस कठिन समय में सिमरन के परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button