मध्यप्रदेश

एमपी में पैदा हुआ यह अनोखा बच्चा, डॉक्टरों ने बताया क्यों होता है ऐसा?

शहडोल: जिले के बिरसा मुंडा मेडिकल कालेज में एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के दो सिर, चार हाथ और चार पैर हैं, लेकिन दिल एक ही धड़क रहा है। दोनों नवजातों के शरीर आपस में जुड़े हुए हैं। बच्चे को देखकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि ये बच्चे जुड़वां हैं। यह एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति है, जिसे कंजाइंड ट्विन्स के नाम से जाना जाता है। ऐसे मामलों में भ्रूण का पूर्ण विभाजन नहीं हो पाता है, जिससे जुड़वा बच्चे शरीर के कुछ हिस्सों को साझा करते हैं। बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

अनोखे बच्चे को दिया जन्म

दरअसल, अनूपपुर जिले के कोतमा के रहने वाले रवि जोगी की पत्नी वर्षा को रविवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद उसे शासकीय बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम करीब 7 बजे प्रसूता का सिजेरियन किया गया। इस दौरान उसने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को देखकर अस्पताल में यह चर्चा का विषय बन गया। बच्चों के पेट और छाती आपस में जुड़े हुए हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत प्रभाकर ने बताया कि बच्चों के जन्म लेने के बाद उन्हें NICU में रखा गया है।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि दुनिया में 1 लाख में से एक बच्चा ऐसा पैदा होता है। डॉक्टर नागेंद्र सिंह मेडिकल कॉलेज अधीक्षक ने बताया कि दोनों बच्चे सीने से जुड़े हुए हैं। बच्चे दो हैं, लेकिन दिल एक ही है।

बच्चों के परिजन चिंतित

बता दें कि बच्चों के परिजन उन्हें ऐसी हालत में देखकर चिंता में पड़ गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है वे इन बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे। इनका भविष्य और स्वास्थ्य का क्या होगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button