तकनीकी

अमेरिका के सबसे बड़े द्वीप पर है ये अनोखा बीच, पाया जाता है ‘रहस्यमयी’ रेत, देखकर हैरान रह जाते हैं लोग!

हवाई प्रशांत महासागर में एक द्वीपसमूह है, जिसमें 8 द्वीप शामिल हैं, जिनमें से हवाई द्वीप (Hawaiʻi Island) सबसे बड़ा है, जिसे द बिग आइलैंड (The Big Island) के नाम से भी जाना जाता है. यह अमेरिका का सबसे बड़ा द्वीप है, जिस पर एक अनोखा बीच (Beach) है. इस समुद्री तट का नाम महाना बीच है, जिसके किनारों पर ‘रहस्यमयी’ रेत पाया जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. साथ ही ये द्वीप अपने प्राकृतिक नजारों के लिए दुनियाभर में फेमस है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर इस बीच की तस्वीर को @GeologyPage नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि, ‘महाना बीच को पापाकोलिया बीच या ग्रीन सैंड बीच के नाम से भी जाना जाता है. यह हवाई द्वीप के काऊं जिले में साउथ प्वॉइंट के पास स्थित हरे रेत वाला समुद्र तट है.’

आखिर क्यों अनोखा है ये बीच

हवाई के बड़े द्वीप पर स्थित महाना बीच बेहद अनोखा है, क्योंकि इसके किनारे पर हरे रंग का रेत पाया जाता है. जब लोग पहली बार इस रेत को देखते हैं, तो उनको रहस्यमयी मालूम पड़ता है. उनके मन में कई सवाल उठने लगते हैं, जिनमें से सबसे बड़ा तो यही है कि आखिर इस रेत के हरे रंग का होने का क्या रहस्य है. यह दुनिया के केवल चार हरे रेत वाले समुद्र तटों में से एक है.

रेत का रंग क्यों होता है हरा?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, रेत का हरा रंग ओलिविन (olivine) नाम के अर्ध कीमती पत्थर के कणों से मिलता है, जो Pu’u Mahana के सिंडर कॉन (Cinder Cone) से निकलता है, जो मौना लोआ के दक्षिण-पश्चिम दरार पर एक पुराना ज्वालामुखी है. इसी ओलिविन से तट का रेत हरे रंग का हो जाता है.ओलिविन को ‘हवाई हीरा’ के नाम से भी जाना जाता है.आप किराए की कार या किसी अन्य वाहन से समुद्र तट तक नहीं पहुंच सकते हैं. ढाई मील की पैदल यात्रा के बाद ही इस समुद्र तट तक पहुंचा जा सकता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button