जरा हट के

ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, रहते हैं सिर्फ 27 लोग, समंदर के बीच दो खंबों पर है बसा

Ajab-Gajab: क्षेत्रफल के हिसाब से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, तो वहीं भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे छोटा कौन सा है, जहां सिर्फ 27 लोग रहते हैं। दुनिया का सबसे छोटा देश इंग्लैंड के पास स्थित है जिसका नाम सीलैंड है। इंग्लैंड के सफोल्क बीच से करीब 10 किमी की दूरी पर यह देश स्थित है। यह देश एक किले पर बसा है जो खंडहर हो चुका है।Trending VideosPauseMute

द्वितीय विश्य युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने इस किले का निर्माण कराया था। ब्रिटेन ने बाद में इस किले को खाली कर दिया। तभी से सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा है। इस देश को माइक्रो नेशन कहा जाता है। करीब 13 साल पहले 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के एक शख्स ने अपने आपको सीलैंड का प्रिंस घोषित किया था। बेट्स की मौत के बाद से इस पर उनके बेटे माइकल का राज है। 

सबसे छोटे देश को माइक्रो नेशन कहा जाता है और जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली होती है। यह किसी देश का हिस्सा नहीं हेते हैं। सीलैंड का कुल क्षेत्रफल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) है। लेकिन जर्जर हालत में पहुंच गए इस किले को सीलैंड के अलावा रफ फोर्ट भी कहा जाता है।

सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिलने के बाद भी यहां की अपनी मुद्रा और स्टाम्प टिकट है। सीलैंड का क्षेत्रफल बहुत कम है जिसकी वजह से इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है।

बताया जाता है कि जब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस देश के बारे में जानकारी मिली, तो लोग यहां रहने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने खूब चंदा दिया। इससे यहां के लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इसके बाद यहां के लोगों की अजीवका चलने लगी। 

अब यहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं जिसकी वजह से यहां लोगों की कमाई भी होने लगी है। इस माइक्रो नेशन के पास खुद का हेलीपैड भी है। गैरमान्यता प्राप्त देशों में सीलैंड भले ही सबसे छोटा देश माना जाता है, लेकिन वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। यूरोपीय देश वेटिकल सिटी, इटली की राजधानी रोम के बीचों बीच बसा है जिसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वैयर किमी यानी आधा किलोमीटर से भी कम है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button