सिर्फ अखबारों से बना है ये घर, 100 साल से टिका है जस का तस, पेपर की हैं दीवारें और फर्नीचर तक!

दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कोई कमी नहीं हैं. एक चीज़ को देखकर हम कुछ और सोचते हैं और हो सकता है दूसरा शख्स कुछ और सोचे. ये फर्क हमारी सोच की रचनात्मकता से जुड़ा हुआ होता है. मसलन जो चीज़ हमें बेकार लग रही है, हो सकता है कि कोई और उसे बहुत ही अलग तरीके से इस्तेमाल करता हो. जिन चीज़ों को हम बिना काम का समझकर फेंक देते हैं, हो सकता है उससे वो कोई बेहतरीन चीज बना दे.Play VideoClose Player
उदाहरण के तौर पर घर के पुराने अखबारों को आप बेच देते होंगे या फिर कई बार अलमारियों में बिछाने या ऐसे ही छिट-पुट कामों में इस्तेमाल करते होंगे. आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिसने अखबारों से पूरा घर खड़ा कर दिया. घर भी ऐसा कि 100 सालों के बाद भी लोग इसे देखने आते हैं, वो भी पैसे देकर.
अखबार से बनाया पूरा घर
ये घर अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में है. यहां रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर एलिस स्टेनमैन ( Elis Stenman) ने अपनी रचनात्मकता को साकार करते हुए 1922 में ये घर बनाया था. ये घर एक प्रयोग के तौर पर था. वे देखना चाहते थे कि अगर अखबार से कोई चीज़ बनाई जाए, तो ये कितने दिनों तक टिक सकती है. बिजली और पानी को झेलते हुए ये कब तक खड़ी रह सकती है. उनके इस प्रयोग का रिजल्ट तो आप जान ही गए होंगे क्योंकि 100 साल के बाद भी अखबार का बना ये घर यूं ही खड़ा है.



