ज्योतिषी

रांची में 16 और 17 अगस्त को धूमधाम से मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, दही-हांडी से पहले होगी ये प्रतियोगिता

 रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर 16 और 17 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा. श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि आयोजन स्थल पर नाट्य और झांकी प्रतियोगिता मंच बनाया जाएगा. 16 अगस्त को बाल गोपाल प्रतियोगिता, जबकि 17 अगस्त को दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता आोजित की जाएगी. 15 अगस्त से पहले रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया गया है.

रांची-श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर 16 और 17 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा. समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि आयोजन स्थल पर नाट्य और झांकी प्रतियोगिता मंच बनाया जाएगा. इससे पहले भूमि पूजन किया जाएगा. इस मौके पर समिति के पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहेंगे. इसके पहले आयोजन स्थल पर दही-हांडी का प्रारूप टांगा जाएगा.

16 अगस्त को होगी बाल गोपाल प्रतियोगिता

16 अगस्त की दोपहर 3 बजे से (5 वर्ष से 12 वर्ष तक के छोटे बच्चों के लिए) बाल गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. 17 अगस्त की संध्या 4 बजे दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य मंचन होगा.

15 अगस्त से पहले रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह

मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने गोविंदाओं की टीम और बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि 15 अगस्त के पूर्व मेन रोड, केडिया साइकिल और चुटिया के सतीश सिन्हा से फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन करा लें. अध्यक्ष मुकेश काबरा ने समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button