तकनीकी
इंजीनियरिंग का चमत्कार है चीन का ये पुल, जिसका न आदि है न अंत, अनूठी डिजाइन देखकर करेंगे तारीफ!

चीन के चांग्शा (Changsha) में एक बड़ा ही अद्भुत पुल है, जिसका नाम ‘लकी नॉट ब्रिज’ है. इसकी अनोखी डिजाइन हैरान कर देने वाली है, क्योंकि इसे बनाने के लिए तीन पुलों को एक में पिरोया गया है. यह ब्रिज एक अनंत लूप की तरह दिखता है, जिसका न ही कोई आदि है और न ही कोई अंत है, इसलिए इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार कहना गलत नहीं होगा. अनूठी डिजाइन देखकर आप इस पुल की तारीफ करेंगे. अब इससे जुड़ीं तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पुल की तस्वीर को @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि यह पुल देखने में कैसा लगता है. तस्वीर में देख सकते हैं कि पुल एक नदी और सड़कों के ऊपर से होकर गुजरता है.



