मनोरंजन

तीसरा टेस्ट WTC के लिए अहम, मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति?

मुंबई: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा दी और कई अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए। यह हार केवल यहीं तक सीमित नहीं रही, इसका प्रभाव टीम के मनोबल से लेकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका तक पड़ा है। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच 1 नवंबर से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

हर हाल में जीतना होगा मुंबई टेस्ट

अब रोहित एंड कंपनी के सामने वानखेड़े में कीवी टीम के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में न सिर्फ लाज बचाने की चुनौती होगी, बल्कि डब्ल्यूटीसी को ध्यान में रखकर मुकाबला भी जीतना होगा। घरेलू सरजमीं में टीम इंडिया के फ्लॉप शो ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसके घेरे में कोच, कप्तान और अनुभवी बल्लेबाजी विराट कोहली भी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ न तो गंभीर की कोचिंग काम आई और न ही कप्तान रोहित शर्मा की रणनीति। जबकि, विराट कोहली बल्ले से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में भी वो पुरानी धार नजर नहीं आई।

हार गए तो एक और कलंक लगना तय
अब सवाल यह है कि जब सीनियर प्लेयर ही घुटने टेक देंगे तो अन्य खिलाड़ियों से क्या उम्मीद की जाए। पिछले 12अंसाल में टीम इंडिया को अपने ही घर में पहली बार किसी टीम से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है और अब उसके सामने एक बड़ा खतरा है। न्यूजीलैंड ने तो इतिहास बना दिया लेकिन अब टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। अगर, कीवी टीम वानखेड़े टेस्ट भी जीतने में सफल होगी तो यह एक बड़ा रिकॉर्ड होगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम का घर पर कभी भी तीन या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं हुआ है।

दिवाली के दिन भी प्रैक्टिस करेगी टीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया मुंबई में 30 और 31 अक्टूबर को अभ्यास करेगी। ये सेशन सभी खिलाड़ियों को अटेंड करना होगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स को भी दिवाली में आराम नहीं मिलेगा। फिलहाल टीम इंडिया के सामने डब्ल्यूटीसी के समीकरण, खिलाड़ियों की फॉर्म, मजबूत प्लेइंग-11 और बेहतर रणनीति बनाने की जद्दोजहद जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button