छत्तीसगढ़

थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने पूर्व सरपंच को दी मात, कहा – आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में करेंगे काम

 मनेंद्रगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्होंने पूर्व सरपंच गौरी सिंह को हराकर इतिहास रचा है. नवनिर्वाचित सरपंच सोनू उरांव ने अपने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी जीत नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ की जनता की जीत है.

नवनर्वाचित सरपंच उरांव ने कहा, वह चनवारीडांड़ पंचायत को सुंदर एवं विकसित बनाएंगी. युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी. शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों को दिलाएंगे. पंचायत वासियों के मंशानुरूप विकास के कार्य कराएंगे.

उन्होंने कहा, ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ को सुंदर, विकसित एवं आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की भरपूर कोशिश की जाएगी. नवनिर्वाचित सरपंच सोनू ने अपनी जीत पर चनवारीडांड़ की समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button