व्यापार

शेयर बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल, टाटा स्टील से लेकर एनटीपीसी ग्रीन जैसे बड़े नाम शामिल

Stocks to Watch: ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से पैदा हुए अनिश्चितता भरे माहौल के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 मार्च के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 उछाल दर्ज करते हुए बंद हुए थे. 

ऐसे में निवेशकों को आज मार्केट से बहुत सी उम्मीदें होगी. वहीं कुछ चुनिंदा शेयरों में हलचल होने की संभावना भी बनी हुई है. आइए जानते हैं, इन स्टॉक्स के बारे में… 

Waaree Energies शेयर

वारी एनर्जीज लिमिटेड अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए करीब 3,900 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. इन पैसों का इस्तेमाल एक नए ग्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने में किया जाएगा.

जिसे इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई वारी ग्रीन ग्लास प्राइवेट लिमिटेड के जरिए विकसित किया जाएगा. नए प्लांट की उत्पादन क्षमता रोजाना लगभग 2,500 टन होगी. जिससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इस खबर के बाद आज निवेशकों की नजर कंपनी शेयरों पर हो सकती हैं.

Tata Steel शेयर 

स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने अपनी विदेशी सहायक इकाई टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने करीब 1,680.27 करोड़ रुपये (लगभग 180 मिलियन डॉलर) लगाकर इस यूनिट के 178 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे हैं.

इस कदम के जरिए कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को और मजबूत करने पर जोर दे रही है. ऐसे में आज कंपनी शेयर निवेशकों के रडार पर हो सकते हैं. 

NTPC Green शेयर

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के तहत एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है. इस पहल का मकसद ऐसे रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की संभावनाएं तलाशना है, जो देशभर में मौजूद एनएक्सट्रा के डेटा सेंटर्स को 24 घंटे लगातार साफ और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध करा सकें.

Ceigall India शेयर

हाल ही में कंपनी को पूर्वा ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दो प्रोजेक्ट्स मिले हैं. जिनका काम आंध्र प्रदेश में किया जाएगा. इन दोनों प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए करीब 10 महीने का समय तय किया गया है.

लागत की बात करें तो एक प्रोजेक्ट की कीमत लगभग 119.96 करोड़ रुपये है, जबकि दूसरे का आकार 177.93 करोड़ रुपये के आसपास है. जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button