तकनीकी

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, ये नियम?

New Smartphone: बच्चों की पढ़ाई से लेकर बुजुर्गों के मनोरंजन तक, आज स्मार्टफोन का इस्तेमाल कई तरह से किया जा रहा है. इस डिवाइस ने लोगों के जीवन जीने के तरीके को भी बदल दिया है. ऐसे में अक्सर देखा गया है कि पुराने स्मार्टफोन बदलने पर लोग नया फोन खरीद लेते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग नए फोन खरीदते समय ये गलती कर देते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे नियम के बारे में बताने जा रहे हैं जो नया फोन खरीदते समय आपके बड़े काम आ सकता है.

बजट तय करना सबसे जरूरी

दरअसल, नया स्मार्टफोन खरीदने का सबसे पहला नियम है कि पहले अपना बजट तय करें. कई बार बड़े-बड़े डिस्काउंट ऑफर और महंगे फीचर्स देखकर लोग अपने बजट के बाहर जाकर महंगा फोन खरीद लेते हैं जो बाद में उनके लिए अक्सर सिरदर्द बन जाता है. ऐसे में बेहतर होगा कि फोन की कीमत के साथ-साथ कवर, स्क्रीन प्रोटेक्टर, चार्जर और दूसरे जरूरी एक्सेसरीज के खर्च को भी ध्यान में रखना चाहिए.

प्रोसेसर और RAM जरूर देखें

स्मार्टफोन की स्पीड और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रोसेसर डिवाइस का एक जरूरी हिस्सा होता है. लेकिन सिर्फ ज्यादा RAM देखकर फोन चुनना भी एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. 8GB या 12GB RAM के साथ-साथ ये भी चेक करना जरूरी होता है कि डिवाइस में कौन सा प्रोसेसर मौजूद है क्योंकि अंत में वहीं आपके डिवाइस के काम को स्मूथ बनाने का काम करता है.

बैटरी और चार्जिंग पर ध्यान दें

लंबा बैटरी बैकअप ज्यादातर लोगों को पसंद आता है. लेकिन सिर्फ बैटरी देखकर फोन खरीद लेना ही सही नहीं है. दरअसल, डिस्प्ले, प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्क कनेक्टिविटी भी बैटरी खपत को बढ़ाते हैं. ऐसे में फोन खरीदते समय बैटरी पावर के साथ चार्जिंग स्पीड और चार्जर बॉक्स मिलता है या नहीं, ये चेक करना भी बहुत जरूरी होता है.

सिर्फ कैमरा देखकर फोन न खरीदें

इसके साथ ही आज कल खासतौर पर युवा सिर्फ फोन के अच्छे कैमरा को देखकर नया स्मार्टफोन खरीद लेते हैं. लेकिन सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल देखकर फोन खरीदना सही नहीं माना जाता है. हालांकि, कैमरा सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग, ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन और लो-लाइट परफॉर्मेंस भी फोन का एक अहम हिस्सा होता है. अगर आपको फोटोग्राफी की ज्यादा जरूरत नहीं है तो केवल कैमरे के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना ठीक नहीं माना जाता है.

सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी लें

इसके साथ ही फोन खरीदते समय ये जरूर पता करें कि कंपनी कितने साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट डिवाइस में उपलब्ध कराने वाली है. लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट फोन को ज्यादा समय तक सेफ रखने में मदद करता है. साथ ही सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट में यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स भी मिलते रहते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button