तकनीकी

Vivo V60 5G की लॉन्चिंग से पहले सामने आये ये फीचर्स

Vivo V60 5G भारत में 19 अगस्त को लॉन्च हो सकता है. यह स्मार्टफोन शानदार कैमरा क्षमता, पंच-होल AMOLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी और OriginOS इंटरफ़ेस के साथ आएगा. 5G कनेक्टिविटी और प्रीमियम डिज़ाइन इसे आगामी लॉन्च में खास बनाते हैं. जानिए इसकी खूबियों और संभावित कीमत की पूरी जानकारी.

वीवो वी60 5जी (Vivo V60 5G) स्मार्टफोन भारतीय बाजार में अगस्त 2025 में दस्तक देने वाला है. यह फोन कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट करने की तैयारी में है. टिप्स्टर्स के अनुसार, यह डिवाइस 19 अगस्त को लॉन्च हो सकता है और इसके साथ ही OriginOS (Android 16 आधारित) भी भारत में पहली बार पेश किया जाएगा.Vivo V60 5G डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo V60 5G में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. इसका डिज़ाइन प्रीमियम फील देने वाला होगा और इसमें तीन रंग विकल्प मिल सकते हैं: मूनलाइट ब्लू, मिस्ट ग्रे और ऑस्पिशियस गोल्ड.

Vivo V60 5G कैमरा फीचर्स

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है.सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

Vivo V60 5G प्रोसेसर और बैटरी

यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Vivo V60 5G कीमत और उपलब्धता

Vivo V60 5G की कीमत ₹36,999 से शुरू हो सकती है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹44,990 तक जा सकती है. यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा.

Vivo V60 5G OS अपग्रेड

Vivo पहली बार भारत में OriginOS पेश करने जा रहा है, जो अब तक केवल चीन में उपलब्ध था. यह OS यूजर इंटरफेस को और बेहतर बनाएगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button