रोजगार

ये बड़ा बैंक लाएगा नौकरियां ही नौकरियां, 3000 लोगों को मिलेगा रोजगार, 3 साल में बन सकेंगे ऑफिसर

नई दिल्ली। भारत के टॉप 5 सरकारी बैंकों में से एक केनरा बैंक (Canara Bank) बहुत जल्द एक खास तरह की भर्तियां करने जा रहा है। केनरा बैंक स्थानीय भाषाओं के जानकारों की भर्ती (Canara Bank Local Language Hiring) करेगा। ये भर्तियां वित्त वर्ष 2025-26 में ही की जाएंगी।

इस बात की जानकारी एक इंटरव्यू में खुद बैंक के एमडी और सीईओ के सत्यनारायण राजू (K Satyanarayana Raju) ने दी है। उन्होंने बताया है कि अलग-अलग राज्यों के आधार पर ये भर्तियां की जाएंगी और इनमें मुख्य क्राइटेरिया भाषा पर कुशलता होगी।

कितने लोगों को मिलेगी नौकरी (Canara Bank Hiring)

FY26 के लिए बैंक की हायरिंग को लेकर क्या प्लानिंग है? इस सवाल के जवाब में केनरा बैंक के एमडी-सीईओ राजू ने बताया कि स्थानीय भाषाओं के 3000 जानकारों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ऑफिसर नहीं बल्कि एसोसिएट्स पद पर ये भर्तियां की जाएंगी।

3 साल में प्रमोशन के साथ बन सकेंगे ऑफिसर

केनरा बैंक भले ही शुरुआत में एसोसिएट्स पद के लिए ये भर्तियां करेगा, मगर एमडी-सीईओ राजू ने बताया कि हमने एसोसिएट्स के लिए प्रमोशन पॉलिसी तैयार की है। इस पॉलिसी के तहत 3 साल में ये एसोसिएट्स प्रमोशन टेस्ट दे सकेंगे और ऑफिसर लेवल पर पहुंच सकेंगे।

क्या है केनरा बैंक का ग्रोथ प्लान?

रिटेल में किन सेक्टरों पर विस्तार के नजरिए से बैंक का फोकस है? इस पर राजू ने कहा है कि हाउसिंग मेन एरिया रहेगा, जहां लोन बुक में 14 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल रही है। इसके बाद व्हीकल और एजुकेशनल लोन का नंबर है। इन दो क्षेत्रों को बैंक प्रमुखता देगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी पोर्टल के साथ हम काफी आक्रामकता के साथ एजुकेशनल लोन पर ध्यान दे रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button