छत्तीसगढ़

‘राष्ट्रीय स्तरीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप’ के लिए सरगुजा के इन 6 खिलाड़ियों का हुआ चयन

अंबिकापुर। 20वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर और 36वीं राष्ट्रीय सीनियर कॉर्फबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 30 जनवरी से 2 फरवरी तक जालंधर, पंजाब में होगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ कॉर्फबॉल टीम में सरगुजा जिले के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सब-जूनियर टीम में आयुष बारी, ऋत्विक राज गुप्ता, संजना मिंज और रजनी कांता, जबकि सीनियर टीम में अभिषेक शर्मा और अल्फा मिंज का चयन किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कॉर्फबॉल खेल बास्केटबॉल और नेटबॉल से मिलता-जुलता मिक्स (बालक/बालिका) फॉर्मेट में खेला जाता है। सरगुजा जिले में पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है, और यहां के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर संघ के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button