स्वास्थ्य
महिलाओं के लिए खास हैं ये 5 योगासन, गंभीर बीमारियां होंगी दूर, नियमित अभ्यास से मिलेंगे कई लाभ

- गोड्डा के पतंजलि योग गुरु निर्मल केसरी ने बताया कि महिलाओं में होने वाली कई बीमारी जैसे: स्तन में गाठ, कमर दर्द, थायराइड, यूट्रस में इन्फेक्शन है. इस गंभीर बमारियों से कई महिलाएं ग्रसित होती है. जिससे महिलाओं को अधिक परेशान होती है. (आदित्य आनंद/गोड्डा)
- कपाल भांति :- रोज सुबह खाली पेट 5 से 10 मिनट के अभ्यास में इस प्राणायाम से महिलाओं को होने वाली यूट्रस की परेशानी, शरीर में हर प्रकार के गांठ नहीं बनेगी. जिसमें दोनों पैरों को एक दूसरे के ऊपर चढ़कर सुखासन में बैठ कर नाभि को हल्की शक्ति के साथ अंदर की ओर खींचने और बाहर करने के साथ श्वास को लेना और छोड़ना है. अनुलोम विलोम: रोज सुबह खाली पेट अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से उच्च रक्तसंचार व निम्न रक्तसंचार सामान्य रहता है. जिससे खास कर महिलाओं को होने वाली लो ब्लड प्रेशर या हाइ ब्लड प्रेशर से निजाद मिलेगा. इसके साथ लकवा जैसी बीमारी भी कभी भी होगी. भ्रामरी प्राणायाम : इस प्राणायाम के रोजाना करने से व्यक्तिमें होने वाले माइग्रेन की बीमारी से मुक्ति मिलती हैं. जिसमें रोज सुबह अपने दोनों हाथ से अपनी आंख और कान को बंद करके नासिक से सांस लेकर भवरे की समान गुंजन करते हैं. मंडूक आसान : इस आसन को नित्य प्रति दिन सुबह खाली पेट 10 से 15 बार करने पर डायबिटीज जैसी जटिल बीमारियों हमेशा के लिए बिना किसी दवाई के सेवन के कंट्रोल में रहेगी.


