वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, लिस्ट में ये 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल

Top 10 Highest Run Scorers In ODI Cricket: वनडे क्रिकेट धैर्य और आक्रामकता का एक अनूठा मेल है, जहां कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों ने दशकों तक अपना दबदबा बनाए रखा. वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट सबसे महानतम बल्लेबाजों से भरी हुई है. इस लिस्ट में चार भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं, जो दुनिया भर में भारतीय बल्लेबाजों की ताकत को दिखता है. जहां सचिन तेंदुलकर ने रनों का पहाड़ खड़ा किया, जबकि विराट कोहली ने शतकों के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. आइए जानते हैं कि टॉप-10 की लिस्ट में कौन-कौन से दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426 रन
‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 24 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज किया है. उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा मैच (463) और सबसे ज्यादा अर्धशतक (96) का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा कुल 18,426 रन बनाए हैं.
2. विराट कोहली (भारत) – 14,797 रन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000, 11,000, 12,000 और 13,000 रन पूरे बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. विराट ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने का भी कारनामा किया है, जो उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर (49) को पीछे छोड़कर हासिल किया है. विराट वनडे में 14,797 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14,234 रन
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 404 वनडे मैचों में 41.98 के औसत से कुल 14,234 रन बनाए हैं. वे वनडे इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं.
4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,704 रन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान 375 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 13,704 रन बनाए हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार (2003 और 2007) वर्ल्ड चैंपियन भी बना चुके हैं.
5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13,430 रन
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 445 वनडे मैचों में 32.36 के औसत से कुल 13,430 रन बनाए हैं. जयसूर्या इस सूची में इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 13,000 से अधिक रन बनाने के साथ-साथ 300 से अधिक विकेट भी लिए हैं.
6. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 12,650 रन
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं. जयवर्धने ने अपने वनडे करियर में 448 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.37 की औसत से कुल 12,650 रन बनाए हैं.
7. इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 11,739 रन
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं. इंजमाम ने अपने करियर में 378 वनडे मैचों में 39.52 के औसत से कुल 11,739 रन बनाए हैं.
8. जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 11,579 रन
दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक जैक्स कैलिस वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज हैं. साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने 328 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.36 की औसत से कुल 11,579 रन बनाए हैं.
9. रोहित शर्मा (भारत) – 11,577 रन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज हैं. रोहित ने अपने करियर में 282 वनडे मैचों में 48.84 के औसत से कुल 11,739 रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने का अविश्वसनीय रिकॉर्ड है, जिसमें 264 रन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी शामिल है.
10. सौरव गांगुली (भारत) – 11,363 रन
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दसवें बल्लेबाज हैं. गांगुली ने 311 वनडे मैचों में 41.02 के औसत से कुल 11,363 रन बनाए हैं. सौरव भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं.



