यूपी-एमपी और उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, आज और कल के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार, तमिलनाडु और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश हो सकती है।
नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। फरवरी के महीने में मार्च जैसी गर्मी पड़नी शुरू हो गई। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच मौसम विभाग ने आज और कल यानी 17 और 18 फरवरी को 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अननुार, आज से 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश की संभावना है। जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उनमें यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं। आइए जानते देश के किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम…



