उत्तरप्रदेश

स्कूल के मैसेज से था तनाव, नाबालिग की मौत से उठे कई सवाल

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने कथित रूप से अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि स्कूल से जुड़े एक शैक्षणिक मामले को लेकर वह मानसिक दबाव में था।

क्या है मामला?
मृत छात्र प्रतीक आनंद (16 वर्ष) एक निजी स्कूल में पढ़ता था। उसने स्कूल की प्रैक्टिकल फाइल समय पर जमा नहीं की थी। इस संबंध में स्कूल की ओर से उसकी मां आशा को मैसेज भेजा गया था, जिसमें फाइल जमा न होने पर पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही गई थी। मैसेज मिलने के बाद मां ने बेटे को पढ़ाई को लेकर डांटा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम को जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिवार और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां वह अचेत अवस्था में मिला। उसे बचाया नहीं जा सका।

पारिवारिक स्थिति
प्रतीक अपने बड़े भाई और मां के साथ आलमबाग क्षेत्र में रहता था। उसके पिता का निधन कई वर्ष पहले बीमारी के कारण हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

गाजियाबाद की घटना भी चर्चा में
इससे पहले गाजियाबाद जिले में भी तीन नाबालिग बहनों की मौत का मामला सामने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चियां किसी बात से नाराज थीं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button