उत्तरप्रदेश

दोनों में रहता था आपसी विवाद, पत्नी की हत्या के बाद खुद की भी दे दी जान

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फंदा लगाकर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों की लाशें देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की शादी को अभी आठ महीने ही हुए थे। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दोनों में रहता था आपसी विवाद 
जानकारी के अनुसार, ये मामला बाह के बिजौली गांव में धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दंपती के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने मामले की पूछताछ शुरू की तो परिजनों ने बताया कि दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। रविवार रात को दोनों खाना खाने के बाद सोए थे और फिर दोनों की लाशें ही मिली।

8 महीने पहले हुई थी शादी
परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि धीरज की शादी आठ महीने पहले ही फतेहाबाद के चमन पुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती हैं। उन्होंने बताया कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई थी। सास ने बताया कि सोमवार सुबह तड़के जब शौच गई, तब भी दोनों को बात करते सुना था। सुबह 9 बजे के करीब काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button