उड़ते विमान में सांप निकलने से मचा हड़कंप, डर के मारे यात्रियों के छूटे पसीने, सीट छोड़ दूर जाकर हुए खड़े!

थाई एयर एशिया की प्लाइट में अचानक से एक सांप निकल आया, जिससे विमान के अंदर हड़कंप मच गया. सांप को देखते ही डर के मारे यात्रियों के पसीने छूट गए. वे अपनी सीट को छोड़ कर दूर जाकर खड़े हुए. हालांकि ये सांप छोटा था, जो यात्री सीट के ऊपर सामान रखने वाली जगह पर रेंगते हुए दिखा. यह घटना 13 जनवरी की बताई जा रही है. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @ThaiEnquirer नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने इस घटना को लेकर अहम जानकारी बताई है. उन्होंने बताया कि ‘एक टिकटॉक यूजर @wannabtailssalon ने बैंकॉक से फुकेत जा रहे विमान में एक छोटे सांप का वीडियो पोस्ट किया. यात्रियों द्वारा सांप के बारे में बताए जाने के बाद, एक फ्लाइट अटेंडेंट ने लैंडिंग से पहले उसे पकड़ने के लिए एक प्लास्टिक की बोतल और एक बैग का इस्तेमाल किया.’



