उत्तरप्रदेश

सपा नेता के बेटे की शादी में हुआ विवाद; 5 लोगों को कार से कुचला, तीन की मौत के बाद हुआ जमकर बवाल

कासगंज: यूपी के कासगंज में एक सपा नेता के बेटे की शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई, क्योंकि उसकी शादी में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की मौत दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच हुए विवाद की वजह से हुई। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसके चलते दुल्हन के चचेरे भाई ने बारात में आए 5 लोगों के ऊपर कार चढ़ा दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

क्यों हुआ विवाद? 
जानकारी के मुताबिक, कासगंज के सपा नेता के बेटे की शादी गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के जेडएस पैलेस गेस्ट हाउस में हो रही थी। शादी को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग काफी खुश थे। सभी खुशी-खुशी बारात में शामिल हुए और दुल्हन के गेट तक बारात लेकर पहुंचे।  इस दौरान घराती और बाराती दोनों मिलकर डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी डीजे को लेकर र दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। 

5 लोगों को कार से कुचला 
दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने मिलकर दुल्हन के चचेरे भाई को पीट दिया। जिसके बाद वो इतने गुस्से में आ गया कि उसने अपनी कार में बैठकर दूल्हे पक्ष के ताऊ, चाचा और मौसा समेत 5 लोगों को तेज रफ्तार कार से रौंद डाला। इस दौरान इन तीनों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button