छत्तीसगढ़

गुंडे-मवालियों पर होना चाहिए शासन-प्रशासन का भय, वारदातों पर लगे लगाम-बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी के गुंडे, मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए. जो वारदातें हो रही हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए.

वहीं भाजपा की कुठित कांग्रेस वाले पोस्ट पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस आउटगोइंग पार्टी हो गई है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मार खाने के बाद कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है. कांग्रेसी अब बिना जल के मछली की तरह तड़प रहे हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार बंद हो गया है, पैसा आना बंद हो गया है. दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि दीपक बैज पहले अपनी सरकार की बात करें. मुख्यमंत्री उनके सुनते नहीं थे. अभी भी क्या चल रहा है, दोनों में पहले उन्हे क्लियर करें.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button