छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पांच जिलों में हो सकती है बारिश,अलर्ट जारी

रायपुर. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के पांच जिले कांकेर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद और नारायणपुर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

माैसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22 .8 डिग्री दर्ज किया गया है. रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button