व्यापार

Adani Ports और Sagility समेत इन शेयरों में हो सकता है फायदा, दिख तेजी

नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए। हालांकि विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार को सेंसेक्स में 0.39 अंक की मामूली गिरावट आई। इस गिरावट के साथ सेंसेक्स 78,472.48 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 425.5 अंक चढ़ गया था। वहीं निफ्टी में गुरुवार मामूली तेजी दर्ज की गई। निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच 22.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में टाइटन, एशियन पेंट्स, नेस्ले, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Adani Ports, Intellect Design, Godfrey Phillips, Amber Enterprises, Kfin Technologies, PNC Infratech, Newgen Technologies और Bluedart शामिल हैं। वहीं 155 से ज्यादा स्टॉक अपने 52 हफ्ते के उच्चतम शिखर पर हैं। 360 One Wam, Amber Enterprises, CarTrade Tech, International Gemmological Institute, Inventurus Knowledge Solutions, One Mobikwik, Newgen, Piccadily Agro Industries और Sagility के शेयर उन शेयरों में शामिल हैं जिन्होंने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में दिख रहे मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Titan Company, Asian Paints, Tata Consumer Products, Hindustan Copper, Finolex Cables, Titagarh Rail Systems, Page Industries, Vardhman Textiles और Usha Martin के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button