खेल

IPL 2024: जीत कर भी दिल्ली को राहत नहीं, हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल

नई दिल्ली: कुछ पेचिदा कैलकुलेशन के सहारे प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद लिए मंगलवार को अपने अंतिम लीग मैच में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत की पहली शर्त पूरी की और अपने कुल अंक 14 तक पहुंचा दिया। हालांकि नेट रनरेट को सुधार पाने की उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 208/4 का मजबूत टोटल खड़ा किया था और नेट रनरेट को निगेटिव से पॉजिटिव में लाने के लिए उसे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 79 से आगे नहीं जाने देना था, जो हो नहीं सका। निकोलस पूरन (61 रन) और अर्शद खान (58 रन) की बदौलत लखनऊ ने अपना टोटल 189/9 तक पहुंचा कर दिल्ली की प्लेऑफ की राह आसान नहीं होने दी। अब दिल्ली की प्लेऑफ की राह अन्य टीमों के परिणाम पर टिकेगा। हालांकि बड़ा नुकसान लखनऊ का हुआ जिसके पास अपने अंतिम दो मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंचने का चांस था। लेकिन अब दिल्ली की ही तरह वह भी गणित के भारी हिसाब-किताब में उलझ गया।

पोरेल-स्टब्स ने मचाया शोर
इससे पहले, दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टान स्टब्स ने खूब शोर मचाया। पोरेल ने शुरुआती ओवर्स में 58 रन (33 बॉल, 5 फोर, 4 सिक्स) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि डेथ ओवर्स में हाईएस्ट स्ट्राइकरेट रखने वालों में शामिल स्टब्स ने आखिरी ओवरों में 57* रन (25 बॉल, 3 फोर, 4 सिक्स) की धुआंधार पारी खेलकर टीम के टोटल को 208/4 तक पहुंचाया। पोरेल ने जहां 21 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की वहीं स्टब्स ने 22 गेंद में यह काम किया।

नो जेक, नो प्रॉब्लम
इस आईपीएल 100 प्लस गेंद खेलने वालों में हाईएस्ट स्ट्राइकरेट 237 जेक फ्रेजर मैकगर्क का था। टीम को चौके-छक्कों की बरसात के साथ उनसे एक और तूफानी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन जेक के खिलाफ इन स्विंग गेंदों की रणनीति के साथ उतरे अर्शद खान ने दूसरी ही गेंद पर चलता कर दिया। भारी गर्मी के बीच स्टेडियम में पहुचे दर्शक ठंडे पड़ चुके थे। दिल्ली के बैटर्स को भी इससे उबरने में कुछ गेंदों का वक्त लगा। वो इनिंग्स का तीसरा ओवर था, जिसने मैदान पर फिर गर्मी पैदा की। अभिषेक पोरेल ने अर्शद पर 21 रन बटोर डाले। दूसरे छोर से उन्हें शाई होप का साथ मिला और दोनों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए पावरप्ले में टीम का टोटल एक विकेट पर 73 रन पर पहुंचा दिया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button