मनोरंजन

Pushpa 2 की कहानी का नहीं कोई अंत, फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

Pushpa 2 साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक पुष्पा 2 द रूल का हर कोई इंतजार कर रहा है। फैंस एक बार फिर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को साथ में देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में इसकी एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर किया है। साथ ही बताया कि वह इसे लेकर काफी खुश हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pushpa 2: ‘पुष्पा: द राइज’ के जबरदस्त हिट होने के बाद अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस फिल्म को लेकर कई जानकारियां शेयर की हैं। रश्मिका ने बताया कि यह मूवी अपने पहले पार्ट से बड़ी होने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह इस फिल्म के लिए कितनी एक्साइटेड हैं।

रश्मिका मंदाना ने पिंकविला से बात करते हुए इस फिल्म के बारे में कई जानकारियां शेयर की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं आपसे वादा कर सकती हूं कि ‘पुष्पा 2’ बहुत बड़ी होने वाली है। हम जानते हैं कि हमारी एक जिम्मेदारी है, क्योंकि लोगों को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। मैंने फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग की है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसका कोई अंत नहीं है। आप इसे किसी भी तरह ले जा सकते हैं। यह मजेदार है’।

इसके बाद जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या इसके सीक्वल के सिनेमाघरों में हिट होने से पहले टीम पर दबाव है। इस पर रश्मिका ने कहा, ‘कोई दबाव नहीं है। जब मैं पहली फिल्म देखती हूं, तो मुझे लगता है कि मुझे कमर कस लेनी चाहिए। ‘पुष्पा 2′ में मेरे किरदार के बारे में काफी सोचा गया है। मैं इसके लिए एक्साइटेड हूं, लेकिन घबराई हुई नहीं हूं’

हाल ही में यह जानकारी आई कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ थिएटर में आने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने वाली है। इसकी जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके दी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button