राष्ट्रीय

‘ममता के जीतने का कोई मौका ही नहीं है’, मतदान शुरू होने के बाद बोले सुवेंदु

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। मतदान शाम 6:00 बजे खत्म हो जाएगा।

मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा। वोटिंग 44,376 बूथों पर होगी, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।

ममता बनर्जी को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

एसआईआर के बारे में बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “अगर कोई मृत या फर्जी मतदाता या घुसपैठिए न हों तो ममता के जीतने का कोई मौका ही नहीं है।”

22 Apr 20266:57:04 PM

पोलिंग एजेंटों से सुवेंदु अधिकारी ने की बात

नंदीग्राम व भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। मैंने पूजा-अर्चना की, नमन किया। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग एजेंटों से बात की। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।”

22 Apr 20266:50:47 PM

आसनसोल में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें

बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आसनसोल में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 

22 Apr 20266:38:53 PM

पीएम मोदी ने बंगाल की जनता से की बड़ी संख्या में मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से इस लोकतंत्र के उत्सव में पूरी ताकत से भाग लेने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान शुरू

बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केद्रों पर लोग पहुंचने लगे हैं। वहीं सुरक्षा कड़ी है।

22 Apr 20266:22:58 PM

नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र में मॉक पोल किया गया

नंदीग्राम के नंदनायक बार प्राइमरी स्कूल मतदान केंद्र में मॉक पोल किया गया। मतदान 7 बजे से शुरू होगा।

22 Apr 20266:14:50 PM

मॉक पोल की प्रक्रिया अभी चल रही है- मतदान अधिकारी

सिलीगुड़ी: मतदान केंद्र पर तैनात मतदान अधिकारी महुआ नरगिनारी ने बताया, “मॉक पोल की प्रक्रिया अभी चल रही है। प्रक्रिया अच्छे से हो रही है। मतदान 7 बजे से शुरू होगा। हम बहुत उत्साहित हैं…”

बंगाल के सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र पर मॉक पोल जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से पहले सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल, मतदान केंद्र संख्या 26 पर मॉक पोल जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button