व्यापार

शेयर बाजार में छाई हरियाली, 76000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी भी आगे

Share Market Today on May 29: आज 29 मई, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम होने की खबरों से वैश्विक बाजार में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने के मिला. एक तरफ सेंसेक्स 207 अंक चढ़कर 76075 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 35 अंकों की उड़ान भरते हुए 23942 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया.

बाजार में तेजी के कारण

कच्चे तेल में गिरावट- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 91.74 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गई हैं. इससे निवेशकों को बड़ी राहत मिली है.

ग्लोबल मार्केट में तेजी- कल अमेरिकी बाजारों (S&P 500 और Nasdaq) में रिकॉर्ड बढ़त देखी गई, जिससे एशियाई बाजारों ने भी मजबूती हासिल की. 

एशियाई बाजार

शुक्रवार को एशिया-पैसिफिक बाजार बढ़त के साथ खुले. निवेशक एक तरफ ईरान से जुड़ी नई सैन्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे, तो दूसरी तरफ उनका ध्यान अमेरिका-ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर भी था. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.88% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स में 0.53% की बढ़त दर्ज की गई.

इसी तरह से दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.68% उछला, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.25% की तेजी देखी गई. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स पिछले बंद स्तर 25006.16 से थोड़ा नीचे 24,995 पर कारोबार करता नजर आया. 

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए. इसके पीछे टेक शेयरों में आई तेजी के साथ-साथ अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को बढ़ाने के लिए हुए कथित समझौते का भी हाथ है. S&P 500 इंडेक्स 0.58% बढ़कर 7563.63 पर पहुंच गया, जबकि Nasdaq Composite 0.91% बढ़कर 26,917.47 पर पहुंच गया. Dow Jones Industrial Average 0.05% बढ़कर 50,668.97 पर रहा.

क्रूड ऑयल की कीमतें

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड वायदा लगभग 0.71% गिरकर 88.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. दूसरी ओर, ब्रेंट क्रूड वायदा आज सुबह 0.62% की गिरावट के साथ 93.71 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 0.73% गिरकर 88.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button